बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
09-Sep-2022 07:44 AM
BADH : बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए तीन कैदी हाजत से फरार हो गए. हाजत की दीवार काटकर तीनों कैदी वहां से निकल भागे और इस बात की जानकारी तब लगी जब कोर्ट में पेशी के लिए इन कैदियों को पुकारा जाने लगा. आपको बता दें कि अलग-अलग मामलों में पेशी के लिए कुल 39 कैदियों को गुरुवार के दिन बाढ़ कोर्ट हाजत में रखा गया था और इसी में से तीन कैदी हाजत से निकल भागे.
बाढ़ कोर्ट हाजत से जो कैदी फरार हुए हैं, वह तीनों लूट और हत्या के आरोपी हैं. बेलछी प्रखंड के बाघा टोला में 2017 के अंदर पीएनबी बैंक के गार्ड की हत्या कर 70 लाख रुपए लूटने वाले तीनों अपराधी हाजत से फरार हुए हैं. आपको बता दें कि बैंक लूट की इससे बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले इन तीनों अपराधियों को तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज ने दबोचा था. तब इन तीनों के पास से 45 लाख रूपये और पिस्टल की बरामदगी हुई थी और इसके बाद 2017 से यह तीनों आरोपी बाढ़ है जेल में बंद थे.
कोर्ट के हाजत से इन कैदियों के फरार होने की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. दरअसल कैदियों ने फरार होने के लिए हाजत की दीवार को काट डाला. इसी टूटी हुई दीवार से यह तीनों बाहर निकले और फरार हो गए. लेकिन हैरत की बात यह भी है कि आखिर इनके फरारी की जानकारी हाजत में बंद बाकी बचे कैदियों को कैसे नहीं हुई. ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों के मुताबिक या कैदी दोपहर तकरीबन 3:30 बजे हाजत से फरार हुए. उधर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि सभी थानों को इस मामले में अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है.