AURANGABAD: माओवादी नेता प्रद्युमन सिंह के भाई प्रमोद मिश्रा के साले रामाश्रय शर्मा के बेटे गौरत को NIA ने गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है।
हालांकि गौरव कुमार के चाचा जयराम शर्मा का कहना है कि गौरव शांत स्वभाव का लड़का था। वह बोधगया में एमए की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि लगभग छह माह से पूछताछ के लिए एनआईए की टीम उसे बुलाया करती थी। पूछताछ के नाम पर ही रांची कार्यालय में उसे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूस्तमपुर में प्रदुमन शर्मा का पैतृक गांव है। उनके भाई प्रमोद शर्मा का ससुराल बन्देया थाना क्षेत्र के मोथा गांव में है। करीब छह माह पूर्व मोथा गांव में भी एनआईए की टीम ने रेड मारी थी। हालांकि कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगी थी। उसके बाद से ही एनआईए की टीम लगातार प्रदुमन शर्मा के रिश्तेदार पर दबाव बना रही थी। इसी कड़ी में रांची से गौरव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।