AURANGABAD: औरंगाबाद में बालू माफिया के हौसले सातवें आसमान पर है। बालू माफिया का आतंक सिर चढ़कर पर बोल रहा है। औरंगाबाद के बारुण स्थित बगाही गांव में बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला बोला है। बालू माफिया ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और पथराव किया। जिसमें दो पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गये हैं।
घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर बारुण थाने के एसआई विपिन बिहारी बालू उठाव पर रोक लगाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
एसआई ने जब ट्रैक्टर को पकड़ा तब ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया। ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।