ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना?

Home / crime / बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP...

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Crime News: औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर वसूली करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स के पास से एनआईए, सीआईए और बीजेपी के फर्जी आईडी समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं.

03-Apr-2026 06:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है, जो रौब जमाकर व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी खुद को भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बताता था। पुलिस ने उसकी जेब से फर्जी एनआईए, सीआईए और भारतीय जनता पार्टी के आईडी कार्ड बरामद किए।


पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम राजेश शुक्ला है, उम्र लगभग 53 वर्ष, और वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है। औरंगाबाद के दाउदनगर थाना में एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में ठगी और वसूली की शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी चावल बाजार स्थित साड़ी की दुकान के पास राजेश शुक्ला ने खुद को आईपीएस बताकर 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की। इससे पहले आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से दो बार 47 हजार रुपये वसूले थे।


पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में पुष्टि की कि वह फर्जी है। तलाशी के दौरान उसके पास कई फर्जी दस्तावेज और सामग्री भी मिली, जिनमें राजेश शुक्ला नाम के आई कार्ड, सीआईए और एनआईए के आईडी कार्ड, पुलिस मुखबिर परिचय पत्र, भारतीय जनता पार्टी के आईडी कार्ड, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी ऑफ इंडिया के नियुक्ति पत्र, एनआईए लिखी टी-शर्ट और खाकी पुलिस टोपी शामिल हैं।