ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar News: BPSC शिक्षक ने उठा लिया खौफनाक कदम, इसी साल होने वाली...

Bihar News: BPSC शिक्षक ने उठा लिया खौफनाक कदम, इसी साल होने वाली थी शादी

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में एक बीपीएससी शिक्षक ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. इसी साल टीचर की शादी होने वाली थी.

08-Feb-2025 06:47 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में एक बीपीएससी शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शिक्षक किराए पर कमरा लेकर रहते थे। घटना देव थाना क्षेत्र के देव केताकी रोड स्थित गोदाम मोड़ के पास की है।


मृतक शिक्षक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी रामविलास यादव के 29 वर्षीय बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ की शादी गोह थाना क्षेत्र के ही तिलन बिगहा गांव में तय हुई थी। इसी साल उसकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी से पहले उसने अपनी जान दे दी।


सौरभ साल 2023 में बीपीएससी से पास कर शिक्षक बना था और देव के बनुआ पंचायत के बसरी गांव में प्राथमिक स्कूल में तैनात था। सौरभ स्कूल के पास ही कमरा किराए पर लेकर रहते थे। शनिवार को जब सुबह 9 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथी शिक्षक सौरभ के कमरे पर पहुंचे और शक होने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी।


जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सौरभ का शव पंखे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस कारण से शिक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।