ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार

Home / crime / ATM चोर गिरोह के सरगना ने बार गर्ल पर उड़ाया 3 करोड़ रुपए,...

ATM चोर गिरोह के सरगना ने बार गर्ल पर उड़ाया 3 करोड़ रुपए, 2 गर्लफ्रेंड पर भी किया लाखों खर्च

12-Dec-2020 02:57 PM

DESK:  बार गर्ल पर हजार और लाख रुपए पैसा उड़ाने की आपने कई बार खबरें पढ़ी होगी, लेकिन एक एटीएम चोर गिरोह के सरगना ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उसने चोरी का पैसा बार गर्ल पर 3 करोड़ रुपए उड़ा दिया. बार गर्ल भी इतनी खुश हुई की उसके साथ दोस्ती कर ली. पुलिस ने सरगना को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है.  

पुलिस हैरान

जब सरगना बजरंग बहादुर सिंह उर्फ सावन को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कई खुलासा किया. उसके खुलासे के बाद पुलिसकर्मियों को होश उड़ गए हैं. पुलिस ने कहा कि पुलिस मुंबई के बार गर्ल और उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पता लगाएगी. 


अय्याशी की कहानी पुलिस को सुनाई

गिरफ्तारी के बाद सरगना ने पुलिस को बताया कि वह पैसे लूट के बाद वह मुंबई गया. बार में बार गर्ल डांस कर रही थी उसपर एक शख्स 500 रुपए के नोट उड़ा रहा था. उससे देखते ही वह 2000 के नोट उड़ाने लगे. लाखों रुपए उड़ाने के बाद पैसा खत्म हो गया. उस शख्स ने 4 एटीएम कार्ड रखा तो जवाब में सरगना बजरंग ने 12 एटीएम रखा. यह देख मौजूद लोग दंग रह गए. जिसके बाद वह शख्स वहां से चला गया. जिसके बाद बार गर्ल से उसकी दोस्ती हो गई. जब भी जाता तो उसपर लाखों रुपए उड़ाता. 


2 गर्लफ्रेंड भी रखे हुए है सरगना

एटीएम चोर गिरोह का सरगना ने पुलिस को बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड भी है. उस पर भी वह लाखों रुपए उड़ा चुका है. वही, गंगापार एसपी ने कहा कि एटीएम से रुपये निकालने के आरोपी बजरंग बहादुर ने मुंबई में रुपये उड़ाने की बात पुलिस को बताई है. इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अगर रुपए उसकी गर्लफ्रेंड और बार गर्ल के पास से मिले तो उसकी भी रिकवरी की जाएगी.