ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / अतीक-अशरफ मर्डर केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए तीनों...

अतीक-अशरफ मर्डर केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए तीनों शूटर्स, कोर्ट ने सुनाया फैसला

16-Apr-2023 06:50 PM

By First Bihar

DESK: प्रयागराज में माफिया डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मौत की नींद सुलाने वाले तीनों शूटर्स अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज की अदालत में पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 


अतीक अहमत और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में यूपी पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार शाम तीनों हत्यारों को लेकर प्रयागराज स्थित जिला कोर्ट में पहुंची। तीनों की पेशी के बाद मजिस्ट्रेट नाग्रेंद सिंह की कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों हत्यारों को देखने के लिए कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


उधर, गैंगस्टर अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। जहां से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिजन अतीक और अशरफ का शव लेकर कब्रिस्तान के लिए रवाना हो गए, जहां दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।