Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
20-Sep-2025 07:18 PM
By mritunjay
Bihar Crime News: बिहार के अरवल जिले के करपी प्रखंड के तेलपा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में शनिवार दोपहर एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक के कैश काउंटर से 17,66,840 नकद से भरा बैग चोरी हो गया।
बैंक कैशियर शशांक शिवम ने बताया कि घटना के समय वह बैंक के आईटी सेल से लिंक संबंधित बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान कैश केबिन का ताला खुला हुआ था, जिसे चोरों ने मौके का फायदा उठाकर निशाना बनाया। वे सीधे कैश केबिन में घुसकर बैग उठाकर फरार हो गए।
बैंक शाखा प्रबंधक रामबली प्रसाद, जो घटना के समय अरवल जिला मुख्यालय में मौजूद थे, ने बताया कि दोपहर 12:45 बजे तीन संदिग्ध युवक बैंक में दाखिल हुए और लगातार कैश काउंटर पर नजर बनाए रखी। करीब 1:27 बजे उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसी समय बैंक में रुपए गिनने वाली मशीन की मरम्मत के लिए मैकेनिक भी मौजूद था, जिससे बैंक का ध्यान बंटा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार सिंह और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और CCTV फुटेज की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, चोरी गई राशि में शनिवार को बैंक में आई नई नकदी भी शामिल थी।
शाखा प्रबंधक ने माना कि बैंक सुरक्षा में चूक हुई है, क्योंकि कैश केबिन असुरक्षित रूप से खुला था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। इस घटना से करपी और आसपास के इलाकों में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।