ARARIA : बिहार के अररिया में एक महिला की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. मृतक महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल वालों के ऊपर लगाया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र की है, जहां पथराबाड़ी पंचायत के सतघरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी है. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि बताया कि करीब आठ साल पहले साजिद की शादी हुई थी. लगभग एक साल से मेहनाज बीमार चल रही थी. मायके वालों से इलाज के नाम पर साजिद से विवाद चल रहा था. मेहनाज को सिसौना से बहला फुसलाकर कर उसका पति साजिद  इलाज के नाम पर अफने गांव सतघरा लाया. लेकिन एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई. 


सूचना मिलते ही दर्जनों लोग सिसौना से पहुंचकर हंगामा किया और मेहनाज की हत्या का आरोप साजिद सहित ससुराल वालों पर लगाया. जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि विवाहिता बीबी मेहनाज साजिद की बीबी थी जिसका मायके सिसौना में था.