मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
04-Apr-2026 06:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित रेड लाइट एरिया में शुक्रवार रात पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस कार्रवाई में 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू की गई लड़कियों में 6 नाबालिग और 1 बालिग शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू की गई कई लड़कियां बिहार के बाहर के राज्यों की रहने वाली हैं, जिन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल फोन और अवैध धंधे में इस्तेमाल होने वाली कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सनाउल अंसारी, मोहम्मद अब्बास, मोहर्रम खलीफा, मोहम्मद मौसम, मोहम्मद अहमद आलम, मोहम्मद असलम, अब्दुल गफ्फार, शाहनवाज आलम, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद नबीउल्लाह, मोहम्मद मोफिल और मुसिब राजा शामिल हैं।
इस छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), साइबर थाना प्रभारी, महिला थाना, एससी/एसटी थाना सहित कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की टीम शामिल रही। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बाल मित्र संस्था, पटना की सूचना के आधार पर चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
रेस्क्यू की गई लड़कियों को सुरक्षित स्थान और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) भेजा जा रहा है, जबकि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बिहार में अवैध देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इससे एक दिन पहले रोहतास जिले के दावथ में भी एक मैरिज हॉल पर छापा मारकर कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जहां से संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई थी।