ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

Bihar Crime News: घर के बरामदे में सो रहे शख्स की हत्या, बदमाशों ने बैक टू बैक मारी तीन गोलियां

Bihar Crime News: अररिया के बेलसरा पंचायत में आपसी रंजिश में किसान रंजन यादव की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की।

Bihar Crime News

15-Dec-2025 07:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत के वार्ड-7 में 45 वर्षीय किसान रंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक रंजन यादव, महरगी यादव के पुत्र थे। जमीनी विवाद में हत्या की इस वारदात को अंजाम देने की आशंका सजताई जा रही है।


मृतक के जीजा शंकर यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रंजन यादव दवाई खाकर अपने घर के बरामदे में चौकी पर सो रहे थे। घर के बाकी सभी लोग पड़ोस में भोज खाने गए हुए थे। इस दौरान मौका पाकर हथियार से लैस दो-तीन बदमाशों ने चौकी पर लेटे रंजन यादव को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी।


शंकर यादव के अनुसार, पूर्व में हुए विवाद के कारण भी रंजन यादव पर पहले हमला हुआ था। उस समय गोली आंख के पास लगी थी, लेकिन तत्काल इलाज से उनकी जान बच गई थी। इस मामले में परिजनों ने पहले ही आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसी प्राथमिकी को लेकर आरोपी शंकर यादव पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे, और समझौता न करने पर हत्या की धमकी भी दी जा रही थी।


समझौता न करने के कारण सोमवार को रंजन यादव को घर में अकेला पाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह और एसआई चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।


रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।