बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Mar-2021 07:44 AM
BHOJPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. हर दिन अपराधी सरकार और पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, वहीं पुलिस उसे रोकने में असफल रह जा रही है.
ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के पास की है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी और मौके से आसानी से फरार हो गए.गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधी नैनो कार पर सवार होकर आए थे और युवक बाइक से अपने घर जा रहा था. तभी अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की. लेकिन युवक ने बाइक नहीं रोकी. इसके बाद अपराधी युवक का पिछा करने लगे और जमीरा गांव के पास उसे गोली मार दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. बता दें कि आरा में अपराधी इनदिनों बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को ही अपराधियों ने चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा तापा गांव घर में घुसकर वकील के बेटे को गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे.