खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jan-2025 11:30 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से क्राइम की बड़ी खबर सामने आई है। यहां चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 3.5 करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिस वक्त घर में चोरी की घटना उस समय परिवार के लोग अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने 3.5 करोड़ रुपये का सोना, हीरे और कैश पर हाथ साफ कर लिया।
घटना बेंगलुरु-हैदराबाद राजमार्ग पर सवेरा अस्पताल के पास राजहम्सा विला क्षेत्र में स्थित वेंकट शिवरेड्डी के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि जब शिवरेड्डी और उनका परिवार अपनी बेटी की होने वाली शादी का कार्ड बांटने गये थे उसी वक्त घटना को अंजाम दिया गया। शादी का कार्ड बांटकर जब वो वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
चोरों ने बड़ी ही सफाई से शादी के लिए सालों से इकट्ठा की गई जमा पूंजी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी किये गये सामान में 20 लाख रुपये नकद, 3.5 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के गहने और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद शिवरेड्डी और उनके परिवार के लोग स्तब्ध हैं। शिवरेड्डी ने चोरी की इस बड़ी घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।