ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Anant Singh: बाढ़ गोलीकांड में अरेस्ट सोनू सिंह को पुलिस ने कोर्ट में...

Anant Singh: बाढ़ गोलीकांड में अरेस्ट सोनू सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Anant Singh: बाढ़ गोलीकांड के आरोपी सोनू सिंह को पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में पेश किया है, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फुलवारीशरीफ जेल भेज दिया है.

24-Jan-2025 06:33 PM

By FIRST BIHAR

Anant Singh: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह और सोनू-मोनू गिरोह में छिड़ी खूनी जंग के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े सोनू सिंह को पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने सोनू सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटना के फुलवारीशरीफ जेल भेज दिया है।


दरअसल, बाढ़ में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने सोनू मोनू गैंग के शातिर बदमाश सोनू सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश किया है, जहां से कोर्ट ने सोनू सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फुलवारीशरीफ जेल भेज दिया। सोनू सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे अपने साथ लेकर फुलवारी शरीफ के लिए रवाना हो गई।


इससे पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से कोर्ट ने उन्हें भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था। बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि "सरकार का जो नियम होता है उसे हर किसी को पालन करना होता है, हम पर एफआईआर किया तो हमने सरेंडर कर दिया है।अब जेल जा रहे हैं, हम कानून का पालन करते हैं"।


बता दें कि मंगलवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग मामले में बुधवार को थाने में तीन प्राथमिकी कराई गई थी। जिनमें सोनू मोनू के पिता के द्वारा अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर कराई गई। मुकेश सिंह के मकान को लेकर विवाद हुआ था, उसके मकान मालिक द्वारा एवं चौथी प्राथमिकी पंचमहला थानेदार द्वारा कराई गई है। जिसमें अनंत सिंह के समर्थकों पर पुलिस के काम काज में बाधा डालने को लेकर कराई गई है।