ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....

Home / crime / बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, करोड़ों की धोखाधड़ी से जुड़ा...

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, करोड़ों की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

06-Apr-2023 07:55 PM

By First Bihar

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं। इस मामले में लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है।


दरअसल, साल 2017 में रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई था। इस दौरान उन्हें फिल्मों में पैसा लगाने का ऑफर मिला था। फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए थे।


ढाई करोड़ रुपये देने के बावजूद न तो फिल्म बनी और ना ही पैसे ही वापस किए गए। जिसके बाद अजय कुमार सिंह ने रांची की निचली अदालत में एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की थी। एक्ट्रेस ने उन्हें जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया।