AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
19-Nov-2020 02:29 PM
DESK : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर पर 500 करोड़ की मानहानि का दावा ठोका है. जिसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत की मौत को लेकर फेक न्यूज फैलाई है और इससे 15 लाख रुपये की कमाई हुई है. वहीं राशिद सिद्दीकी नाम केयूट्यूबर ने पहले अपने चैनल में फर्जी वीडियो पोस्ट करते हुए एक्टर अक्षय कुमार पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने आरोप लगाया था. वीडियो में उसने यह भी दावा किया था कि सुशांत केस में अक्षय कुमार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य से गुपचुप बात कर रहे हैं.
यह मामला सामने आने के बाद शिवसेना की लीगल सेल से जुड़े वकील वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने राशिद सिद्दकी पर मानहानि, सार्वजनिक रूप से बदनाम करने और जानबूझकर अपमान के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद आरोपी राशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राशिद 25 साल का है और पेशे से इंजीनियर है.उसने यूट्यूब पर 'एफएफ न्यूज' नाम से एक चैनल बना रखा है. उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत मिल गई है और अदालत ने उसे जांच में सहयोग करने को कहा है.
दरअसल राशिद ने अपने चैनल में सुशांत मामले में मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ ढेर सारी फेक न्यूज वाली खबरें प्रसारित की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था. इससे उसने 15 लाख रुपये भी कमाए थे. इसके साथ ही उसके सब्सक्राइबर भी दो लाख से बढ़कर 3.70 लाख हो गए हैं.बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राशिद सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है.