सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
07-Feb-2025 12:10 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Ahmedabad crime news: गुजरात के अहमदाबाद से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एड्स का मरीज होने के बावजूद एक युवक ने 6 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण किया। आरोपी युवक 10 साल से एड्स संक्रमित है और पिछले 12 साल में अलग-अलग समय पर उसने 6 से अधिक युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण किया है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एड्स संक्रमित युवक को गिरफ्तार किया है। खुद के एड्स पीड़ित होने की जानकारी के बावजूद युवक एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर 10 महीने पहले फरार हुआ था। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के असारवा में 22 मार्च 2024 के दिन अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में पहुंची नाबालिग अचानक गायब हो गई थी। जिसके बाद पिता ने शाहीबाग थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। तीन महीने तक पता नहीं चलने के बाद केस एफ डिवीजन पुलिस को सौंपा गया था। इस दौरान नाबालिग के पिता ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस दायर की थी।
नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा से उसे ढूंढ़ निकाला। नाबालिग को लेकर फरार हुए युवक को भी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी 10 साल से एड्स संक्रमित है और उसने पिछले 12 साल में अलग-अलग समय पर 6 से अधिक युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शोषण किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई कर रही है।