ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: 10 दिन तक लगाती रही गुहार, पुलिस अनसुना करती रही… वायरल वीडियो के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज के महुअवा गांव में एक विवाहिता के खौफनाक कदम उठाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतिका का नाम अफसाना खातून बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 28 वर्ष है।

02-Aug-2025 02:27 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज के महुअवा गांव में एक विवाहिता के खौफनाक कदम उठाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतिका का नाम अफसाना खातून है, जिसकी उम्र 28 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक, अफसाना का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने शिकारपुर थाना को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


शिकारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, मृतका के गले पर संदिग्ध काले निशान मिले हैं। इससे मामला आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की आशंका को भी जन्म दे रहा है। पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि अफसाना पिछले 10 दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। एक स्थानीय युवक ने उसके साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। अफसाना ने यह मामला लेकर शिकारपुर और रामनगर थानों में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।


बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया, जिसमें महिला कह रही कि " मैं सम्साद के वजह से आज आत्महत्या करने जा रही हूं, वह लड़का मेरा 3 बार वीडियो वायरल किया है। मैं बर्बाद हो गई हूँ मेरे छोटे-छोटे चार बच्चे है। सम्साद फिर से हमको धमकी दे रहा है, जिसके वजह से मैं ये कदम उठा रहीं हूं।" इस वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। 


वहीं, परिजनों के अनुसार, शिकायत के बावजूद पुलिस ने युवक को पकड़ा तक नहीं, जिससे हिम्मत पाकर उसने वीडियो को वायरल कर दिया। इससे अफसाना मानसिक रूप से टूट गई और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस की लापरवाही को अफसाना की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा "अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो आज हमारी बेटी जिंदा होती। अब हम दोषी युवक की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।"


पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। "शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।" वीडियो वायरल करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। इस बीच, डीएसपी स्तर पर पूरे मामले की जांच की मांग उठने लगी है, ताकि लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी जवाबदेही तय हो सके।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट