मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Nov-2023 03:39 PM
By First Bihar
DESK: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान में एसीबी की टीम ने मणिपुर के इंफाल में तैनात ED के एक अधिकारी को उसके सहयोगी के साथ 15 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। चिटफंड के एक केस में आरोपी अधिकारी 17 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित ने एसीबी को इसकी जानकारी दी थी।
गिरफ्तार शख्स की पहचान इंफाल प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी नवल किशोर मीणा और उनके एक सहयोगी बाबूलाल मीणा के रूप में हुई है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि इंफाल में ईडी में तैनात नवल किशोर मीणा एक मामले को निपटाने के लिए कथित रूप से 17 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
शिकायतकर्ता के शिकायत पर एसीबी ने एक्शन लिया और 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ईडी अधिकारी को रंगेहाथ धर दबोचा। बता दें कि आरोपी नवल किशोर जयपुर जिले के बस्सी स्थित विमलपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि उनकी सहयोगी बाबूलाल मुंडावर के उप रजिस्ट्रार कार्यालय में सहायक हैं।