सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
16-Mar-2025 06:15 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है। जहां वहशी दरिंदे ने 65 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। मृतका की लाश खेत से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतका एकंगरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है। उसके चेहरे पर दांत काटने और धारदार हथियार से हमला किये जाने का निशान मिला है। 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गंदा काम किया गया है उसके बाद हत्या गला दबाकर हत्या की गयी है। यह आशंका लोग जता रहे हैं। मृतका के बेटे का भी कहना है कि उनकी मां मवेशी के लिए चारा लाने गयी थी।
लेकिन घर नहीं पहुंची तब पापा के साथ वो भी खोजबीन के लिए निकल गया। तभी मां की लाश गेंहू के खेत में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के बेटे का कहना है कि मां के साथ गलत किया गया है। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।