हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Dec-2019 02:54 PM
MANDSAUR: प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान है. खुदरा बाजार में प्याज की आसमान छूती कीमत से आम लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है. इस महंगाई का अब साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है. प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण चोर अब रुपये-पैसे, सोने चांदी को छोड़कर प्याज पर ही हाथ साफ करने लगे हैं.
मध्यप्रदेश के मंदसौर से ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां चोरों ने खेत में लगे प्याज पर ही हाथ साफ कर लिया. चोरों ने एक किसान के खेत से 600 किलो प्याज की चोरी कर ली. चोरों ने रातों रात चोर प्याज की खड़ी फसल से खोदकर करीब छह क्विंटल प्याज की चोरी कर ली.
बताया जा रहा है कि जितेंद्र धनगर नाम के किसान ने अपने खेत में प्याज बोई थी. प्याज की फसल भी अच्छी हो रही थी और जितेंद्र उसे अच्छे दाम में बेचने की सोच रहा था. सुबह जितेंद्र जैसे ही अपने खेत गया उसके होश उड़ गये. चोरों ने बड़ी सफाई से खेत खोदकर 600 किलो प्याज की चोरी कर ली. किसान ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.