ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / crime / पांच दिन में इंजीनियर ने रचाईं दो शादियां, ऐसे खुला राज

पांच दिन में इंजीनियर ने रचाईं दो शादियां, ऐसे खुला राज

21-Dec-2020 12:35 PM

DESK : पांच दिन में एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने दो शादियां रचाईं और फिर राज खुलने के बाद दोनों पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. मामला मध्य प्रदेश का है. आरोपी 26 साल का इंजीनियर इंदौर के मुसाखेड़ी का है.

बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियर ने पांच दिन के अंदर दो शादियां रचाईं और राज खुलने के बाद फरार हो हया. दो दिसंबर को उसने खंडवा की रहने वाली एक महिला के साथ शादी रचाई . लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने शादी में दस लाख रुपये खर्च भी किया था और दूल्हे को काफी सामान दिया था. 

शादी के बाद इंजीनियर दुल्हन को लेकर इंदौरा भी गया और वहां उसने पत्नी को कहा कि वह कुछ काम से भोपाल जा रहा है लेकिन वह 7 दिसंबर को महू में जाकर दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली. खंडवा के रहने वाली महिला के परिवार ने शख्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.


परिवार की तरफ से दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि लड़के की दूसरी शादी की तस्वीरें एक रिश्तेदार ने भेजी तब जाकर राज खुला.  पुलिस के मुताबिक वह शादी में अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ गया था. खंडवा की महिला के परिजनों का कहना है कि शादी अरेंज्ड थी कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी. 7 दिसंबर के बाद से शख्स फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.