समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत
19-Feb-2021 03:51 PM
MUZAFFARPUR:- मुजफ्फरपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल यह मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला तीन बच्चों के साथ गायब हो गई। महिला के अचानक गायब होने के बाद अगले दिन उसी घर में रह रही छोटी बहन भी गायब हो गई। एक साथ घर के 5 सदस्यों के गायब होने से परेशान महिला के पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।
महिला का पति हाजीपुर में नौकरी करता है। बुधवार को जब वह ऑफिस से घर पहुंचा तो घर में पत्नी बच्चों को ना देख वह परेशान हो गया। तीन बच्चों के साथ पत्नी अचानक गायब हो गई। जिसकी खोजबीन करने के लिए वे घर से निकल पड़े लेकिन किसी का पता नहीं चल सका। थक हार कर जब अगले दिन वे घर लौटे तब साली भी गायब मिली। एक साथ घर के 5 सदस्यों के लापता होने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।