मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Nov-2023 08:59 PM
By First Bihar
DHANBAD: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां बिहार में 250 करोड़ के बालू घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने इस मामले में बबन सिंह और सुरेंद्र जिंदल को अरेस्ट कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उन्हें साथ लेकर पटना चली गई है। इससे पहले ईडी ने गुरुवार को पटना से मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार किया था।
करोड़ों के बालू घोटाला मामले में ईडी कुछ महीने पहले बालू कारोबारी जगनारायण सिंह और उनके बेटे को अरेस्ट कर चुकी है। बालू घोटाले के मनी लॉन्ड्रिग केस की जांच कर रही ईडी ब्राडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते जून महीने में ईडी ने बिहार, झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल में छापेमारी की थी।
बालू का अवैध खनन कर इन दोनों कंपनी के जरिए सरकार को 250 करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया है। ईडी ने छापेमारी के बाद 60 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। इसके साथ ही ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 1.50 करोड़ कैश समेत 10 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी के कागजात को बरामद किया था।