ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / 5 नाबालिग लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, शादी समारोह से...

5 नाबालिग लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, शादी समारोह से लौट रही थी घर

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

24-Feb-2025 07:51 PM

By First Bihar

CRIME NEWS: 5 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर लौट रही थी. तभी पांचों लड़कियों को 18 लड़कों ने रास्ते से उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  


मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के खूंटी जिले की है। जहां रनिया थाना क्षेत्र में 5 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में शामिल सभी 18 लड़कें नाबालिग बताये जा रहे हैं। गैंगरेप की घटना 21 फरवरी की है। 


18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की घटना को तब अंजाम दिया जब नाबालिग पांचों बच्चियां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर लौट रही थी। पांचों लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद लड़कों जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि किसी को इस घटना के बारे में बताओंगी तब अंजाम बहुत बुरा होगा। 


घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद रोती बिलखती लड़कियां घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्चियों की बातें सुनकर परिजन सदमें में आ गये। आनन-फानन में वो थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। तभी पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।