ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / Police Naxalites Encounter: नक्सलियों के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा एक्शन, एक करोड़...

Police Naxalites Encounter: नक्सलियों के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा एक्शन, एक करोड़ के इनामी समेत 20 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़- ओडिशा की सीमा पर बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है. एक करोड़ के इनामी समेत 20 नक्सलियों के अबतक शव बरामद किए जा चुके हैं.

21-Jan-2025 11:52 AM

By First Bihar

Police Naxalites Encounter: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पिछले 36 घंटे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड में अबतक 20 नक्सली ढेर हो चुके हैं। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल है। 


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह से ही कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को दो नक्सलियों के शव मिले थे। जिसमें एक महिला नक्सली की डेड बॉडी थी। मंगलवार की सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन ने 18 और नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से कई हथियार भी सुरक्षा बलों के हाथ लगे हैं।


मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी नक्सली ओडिशा का स्टेट चीफ जयराम उर्फ चलपती भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के एक हजार जवानों ने सीमा को घेर रखा है। दोनों राज्यों की 10 टीमें इस अभियान में शामिल हैं।


संभावना जताई जा रही है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। फिलहाल मारे गए नक्सलियों के शव की पहचान की जा रही है। बता दें कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित कुल्हाड़ी घाट के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद 19 जनवरी से यह ऑपरेशन शुरू किया गया था।