ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Sep-2019 12:34 PM
MALPPURAM: कहते हैं कि बेटा भले कलियुगी हो जाए, लेकिन एक मां कभी कुमाता नहीं हो सकती है...कहावत ये भी है कि मां के आंचल में उसकी गुड़िया सबसे ज्यादा महफूज होती है...एक बच्चे के लिए उसकी मां की ममता से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं होती है. लेकिन तब क्या हो...जब चंद रुपयों के लिए एक मां और बाप अपनी ही फूल सी बेटी के जिस्म का सौदा कर दे.
दो साल में 30 से ज्यादा लोगों ने किया रेप
ममता को शर्मसार और इंसानियत को तार-तार करती ये ख़बर केरल के मलप्पुरम से है. जहां 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ पिछले दो सालों में 30 से भी ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया है. हैरान करने वाली बात ये है कि बच्ची के साथ रेप करने वाले उसके ही पिता के परिचित हैं. आरोप है कि चंद रुपयों की खातिर मासूम बच्ची के पिता ही बच्ची का सौदा करते थे. वहीं बच्ची की मां को भी अपनी गुड़िया के साथ होने वाले महापाप के बारे में पता था, लेकिन पैसों के खातिर उसने भी अपनी लाडली को नहीं बचाया.
जाने से पहले घर की दीवार पर लिखा 'सॉरी अम्मा'
पीड़ित बच्ची का रेस्क्यू कर जब उसे शेल्टर होम ले जाया जा रहा था तब बच्ची ने अपनी मां से माफी मांगते हुए घर के दरवाजे पर चॉक से लिखा ‘सॉरी अम्मा’. इस दरिंदगी के बाद भी बच्ची नहीं चाहती कि उसके पिता को सजा मिले, क्योंकि पिता को जेल हुई तो घर पर और आर्थिक संकट आ जाएगा.