ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / विधायक अरुण यादव के लिए पीड़िता ने फिर मांगी फांसी, सेक्स रैकेट कांड...

विधायक अरुण यादव के लिए पीड़िता ने फिर मांगी फांसी, सेक्स रैकेट कांड में फंसा आरजेडी MLA अंडरग्राउंड

12-Sep-2019 01:45 PM

By 3

PATNA : आरा के चर्चित सेक्स रैकेट कांड में आरजेडी विधायक अरुण यादव चौतरफा घिर गए हैं। अरुण यादव के खिलाफ सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता ने दूसरी बार अपना बयान 164 के तहत दर्ज कराया है। https://youtu.be/bY0AvT2hNgw सेक्स रैकेट कांड से बचने के लिए आरजेडी विधायक ने भले ही लाख तिकड़म लगाए हों लेकिन पीड़िता बार-बार यह कह रही है कि आरोपी विधायक अरुण यादव को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से उसका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वायरल वीडियो में पीड़िता महिला विकास मंच सदस्यों के सामने अपनी आप बीती सुना रही है। पीड़िता के साथ किसने कुकर्म किया और कैसे उसे विधायक के बंगले तक पहुंचाया गया इस सब का खुलासा उसने महिला विकास मंच की सदस्यों के सामने किया है। पीड़िता फिलहाल महिला विकास मंच के जिम्मे है। आपको बता दें कि इस पूरे सेक्स रैकेट कांड का खुलासा होने के बाद आरजेडी विधायक अरुण यादव का नाम सामने आया था लेकिन अब तक वह अपने रसूख का इस्तेमाल करके इस मामले में बचते रहे हैं। अब राज्य महिला आयोग और महिला विकास मंच की सक्रियता के बाद पीड़िता का दूसरी बार 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। मामला अपने नियंत्रण से बाहर होते थे विधायक अरुण यादव अंडरग्राउंड हो गए हैं। भोजपुर पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मामले पर रहस्यमय चुप्पी साध रखी है। खबरों की मानें तो पुलिस विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी देने की तैयारी में है लेकिन इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा सवाल भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर ही खड़े हुए हैं।