DESK:दिल को दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर से आ रही है, जहां एक कलयुगी पिता ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। उसने अपने हाथों अपनी ही दो मासूम बेटियों का कत्ल कर दिया। दोनों बेटियां जुड़वा थी और दोनों की उम्र 11 साल के आस-पास थी। आरोपी बिहार का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है।
दरअसल आरोपी दवा कारोबारी शशि रंजन ने रेशमा के साथ लव मैरिज की थी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने लगा। शादी के बाद तीन बच्चें हुए जिनमें दो बेटियां जुड़ा हुई जिसका नाम रिद्धी, सिद्धी रखा गया था। दोनों की उम्र 11 साल थी। जुड़वा बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ। अभी बेटा 6 साल का है जिसका नाम गन्नू है। तीनों बच्चों और पत्नी रेशमा के साथ शशि रंजन खुशी-खुशी रह रहे थे। लेकिन अचानक पति को क्या हुआ जिसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
वह दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद खुद सुसाइड करना चाहता था लेकिन दोनों बेटियों को हत्या तो कर दी लेकिन उसके बाद सुसाइड करने की हिम्मद नहीं जुटा पाया। उसने खुद पुलिस को कॉल करके मौके पर बुलाया और कहा कि उसने अपनी दोनों जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख रोती बिलखती मां रेशमा ने कहा कि मेरे पति को आज ही फांसी दे दीजिए साहब। इसी ने दोनों मासूम जुड़वा बेटियों का कत्ल अपने हाथों से किया है। पुलिसिया जांच में पता चला कि 45 वर्षीय शशि रंजन को अपनी पत्नी 40 वर्षीया रेशमा के चरित्र पर शक था।
उसे लगता था कि उसका चक्कर किसी गैर मर्द से हैं। यही कारण है कि उसने घर के बाहर तो सीसीटीवी लगवाया ही साथ ही बेडरूम में भी कैमरा लगवा रखा था और मोबाइल पर उसे कनेक्ट कर पूरे घर की निगरानी किया करता था। आरोपी यह सोचा करता था कि उसकी मौत के बाद उनकी बेटियों का क्या होगा? वह अपनी दोनों बेटियों की भविष्य के लिए चिंतित रहता था। इसलिए दोनों बेटियों की हत्या करके सुसाइड करने का प्लान बनाया। उसने कमरे में बंद होकर दोनों बेटियों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद वह लाश के पास ही बैठा रहा। बेटियों की हत्या करने के बाद वह सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस को फोन करके बताया कि उसने ही अपनी बेटियों को मारा है, आप लोग जल्दी आ जाइए।
लेकिन कमरे में बंद रहने के कारण पत्नी को पता नहीं था कि उसके पति ने दोनों बेटियों का कत्ल कर दिया है। जब पुलिस घर आई और कॉल वेल बजाया तब रेश्मा ने दरवाजा खोला और अपने सामने पुलिस कर्मियों को देख वह काफी घबरा गयी। जिसके बाद पुलिस ने उसे बताया कि आपका पति कहां है उसी ने फोन करके बताया है कि उसने अपनी दोनों बेटियों को जान से मार डाला है। इतना सुनते ही पत्नी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद किसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने उसे संभाला। वही अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी को कमरे से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार चापड़ को भी जब्त कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद पत्नी को जब होश आया तब वो पुलिस से कहने लगी कि साहब मेरे पति को आज ही फांसी दे दो। इसने एक नहीं बल्कि दो बेटियों की जान ले ली है।
अपने बेटे के साथ फर्श पर बैठ कर फूट-फूट कर रो रही पत्नी रेशमा ने बताया कि उसका पति शशि रंजन शराब पीकर आता था और उसकी पिटाई किया करता था। 12 साल पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। रेशमा ने बताया कि वह बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है। जबकि उसके पति शशि रंजन बिहार के रहने वाले हैं। रेशमा कानपुर में एक मेंस पार्लर में काम करती थी। इसी दौरान रेशमा की मुलाकात शशि रंजन से हुई थी। मुलाकात कब प्यार में बदल गया किसी को पता नहीं चला जिसके बाद दोनों ने 2014 में शादी रचा ली। रेशमा ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ साल बाद पति शराब पीकर घर आता और उसकी पिटाई किया करता था। पिटाई करने के बाद नींद की गोलियां खाकर सो जाता था।
पति को मेरे चरित्र पर शक था। इसलिए उन्होंने घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV लगवा रखा था। मुझे अपने कमरे में घुसने तक नहीं देता था। वो दोनों बेटियों को अपने साथ रखते थे। अक्सर वो कहते थे कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा। जब वो बाहर चले जाते थे, तब मैं और बेटा उनके कमरे में जा पाते थे। रेशमा ने बताया कि घटना की रात मैं बाहर लगे टीवी स्क्रीन पर देख रही थी कि रात के करीब 2.30 बजे वह एक बेटी को लेकर वॉशरूम गए। थोड़ी देर बाद वापस आकर कमरे की लाइट बंद कर दी। मैं भी बाहर सो गई। इसके बाद पता नहीं कब उन्होंने दोनों बेटियों की हत्या कर दी। अगले दिन सुबह में जब पुलिस ने कॉल वेल बजाया तब मुझे इस घटना की जानकारी हुई।
पुलिस की माने तो दोनों बच्चियों की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। बेड बिल्कुल साफ था। क्राइम सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने बच्चियों का मुंह दबाया और फिर उनका गला चाकू से रेत दिया। ऐसी आशंका भी जतायी जा रही है कि बच्चियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा या खिला दिया गया होगा। क्योंकि आरोपी खुद दवा कारोबारी था और उसे दवाओं की अच्छी जानकारी थी। पत्नी रेशमा की शिकायत पर शशि रंजन मिश्रा के खिलाफ नौबस्ता थाने में केस दर्ज किया गया। हत्या के पीछे मानसिक तनाव, डिप्रेशन और आर्थिक तंगी समेत कई वजह सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मां और छोटे बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।