हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Dec-2019 09:17 AM
PATNA: राजधानी पटना से अगवा किये गये दो भाइयों के केस में नया खुलासा हुआ है. किडनैपर्स ने दोनों भाइयों को छोड़ने के एवज में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इस मामले में लड़कों के पिता ने भोजपुर के मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया है.
फौजी पिता ने दो नामजद के साथ चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है. आपको बता दें कि पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज से पास से नीतीश और आकाश को किडनैप किया गया था. पुलिस ने सोमवार की रात को ही भोजपुर के धोबहा ओपी के कड़रा गांव से उन्हें छुड़ा लिया था. पुलिस ने कड़रा गांव के अमित और सीतामढ़ी के सहियारा गांव के राजन को इस मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं इस केस का मास्टरमाइंड मनीष अब भी फरार चल रहा है.
किडनैपर्स ने भिखना पहाड़ी के रहने वाले मनीष के मोबाइल का यूज फिरौती मांगने के लिए किया था. मनीष दोनों भाइयों में से एक का दोस्त है. बताया जा रहा है कि दोनों को किडनैप करने के बाद किडनैपर्स ने बड़े बेटे मुकेश को फोन करके 1 करोड़ रुपये लेकर भोजपुर के महुली गांव के पास बुलाया था. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को छुड़ा लिया.