ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / career / ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का...

ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

01-May-2025 08:06 PM

By First Bihar

PATNA: इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (ISM), पटना ने बुधवार को वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का सफल आयोजन किया। जो आईएसएम की शैक्षणिक उत्कृष्टता और करियर उन्नयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


यह प्लेसमेंट ड्राइव आईएसएम पटना की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, श्रीमती नीर कुमारी के नेतृत्व में आयोजित हुई। मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष, प्रो. पूजा दुबे के समन्वय से यह प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से पूरी की गई। प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत पीजीडीएम (2023–25) बैच के मानव संसाधन (एचआर) विशेषज्ञता प्राप्त दस मेधावी छात्राओं का चयन वेदांता इंटरनेशनल जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी में हुआ। यह कंपनी अपने रणनीतिक एचआर दृष्टिकोण और शानदार करियर अवसरों के लिए जानी जाती है।


मानव संसाधन संकाय की टीम, प्रो. पूजा दुबे, श्री प्रभाकर कुमार, डॉ. नेहा झा और श्री अभिनव झा, ने चयनित छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और पेशेवर निष्ठा के लिए बधाई दी। यह सफलता न केवल छात्रों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आईएसएम पटना की उच्च शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण गुणवत्ता को भी दर्शाती है। वेदांता इंटरनेशनल द्वारा किया गया यह कैंपस प्लेसमेंट आईएसएम पटना के लिए गर्व का विषय है और यह संस्थान की पूर्वी भारत में मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को और मजबूत करता है।


वही इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (आईएसएम), पटना के लिए 28 अप्रैल 2025 का दिन गर्व का रहा। पीजीडीएम बैच (2023-25) के चयनित छात्रों ने आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के साथ अपना इंडक्शन प्रोग्राम शुरू किया, जो उनके शैक्षणिक जीवन से कॉर्पोरेट दुनिया की ओर सफल कदम का प्रतीक है। 12 फरवरी 2025 को कड़े चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए इन छात्रों का भारत की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह उपलब्धि न केवल आईएसएम पटना की उच्च स्तरीय अकादमिक गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की उद्योग के अनुरूप पेशेवर तैयार करने की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।


यह इंडक्शन प्रोग्राम केवल नौकरी की शुरुआत नहीं, बल्कि आईएसएम पटना में महीनों के कठिन प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और कौशल निर्माण के सफल समापन का प्रतीक भी है। छात्रों को व्यापक पाठ्यक्रम, व्यावहारिक अनुभव और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से तैयार किया गया, ताकि वे आत्मविश्वास और कुशलता के साथ कॉर्पोरेट चुनौतियों का सामना कर सकें। नवनियुक्त छात्रों ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, श्रीमती नीरू कुमारी के साथ अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह आईएसएम पटना ने उनके पेशेवर दृष्टिकोण को आकार दिया, आलोचनात्मक सोच विकसित की तथा समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को मजबूत किया, जो आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल की चयन प्रक्रिया में निर्णायक साबित हुआ।


छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आईएसएम पटना द्वारा आयोजित संरचित प्रशिक्षण सत्रों, उद्योग विशेषज्ञों से नियमित बातचीत, मॉक इंटरव्यू और व्यक्तित्व विकास कार्यशालाओं को दिया। साथ ही, उन्होंने अपने शिक्षकों द्वारा मिले सतत प्रोत्साहन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया, जिनके समर्पण ने उन्हें सक्षम प्रोफेशनल बनने में मदद की। एक छात्र ने कहा, “कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रखना रोमांचक भी है और चुनौतीपूर्ण भी। कॉर्पोरेट क्षेत्र में अनुकूलन क्षमता, लगातार सीखते रहने का जज्बा, भावनात्मक दृढ़ता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की जरूरत होती है — ये सारी खूबियां आईएसएम पटना ने हमें सिखाई हैं।”हालांकि आगे का रास्ता गत्यात्मक कार्य परिवेश, उच्च प्रदर्शन अपेक्षाओं और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसी चुनौतियां लाएगा, लेकिन आईएसएम पटना ने अपने छात्रों को इन्हें अवसरों में बदलने की क्षमता भी दी है। व्यावहारिक शिक्षा, नेतृत्व प्रशिक्षण और वास्तविक केस स्टडीज के माध्यम से छात्रों ने हर चुनौती का सकारात्मक तरीके से सामना करना सीख लिया है।

news imagenews image

news image

news image