ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / career / UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी ऐसे...

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card: आगामी 21 से 27 जनवरी तक होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

19-Jan-2025 02:39 PM

By FIRST BIHAR

UGC NET Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने आगामी 21 और  27 जनवरी तक होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वह ऑफिसियल वेबसाइस ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर और जन्मतिथि की जरुरत होगी। अभ्यर्थी सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ओपन करें। इसके बाद अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। अब डिटेल्स को सबमीट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अगर किसी अभ्यर्थी को परेशानी आ रही है या उनके प्रवेश पत्र में किसी तरह की गड़बड़ी है तो वह एनटीए से 011-40759000 ऑल कर या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं।


बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा पहले 15 जनवरी से होनी थी लेकिन त्योहारों को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस तिथि को स्थगित कर दिया था। बाद में एनटीए की तरफ से परीक्षा को लेकर नई तिथि जारी की गई थी और कहा गया था कि 15 जनवरी की परीक्षा अब दो दिन यानी 21 और 27 जनवरी को आयोजित की जाएगी।