ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / career / UGC NET 2024: यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, जल्दी...

UGC NET 2024: यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, जल्दी करें अप्लाई; जानिए.. पूरा प्रोसेस

09-Dec-2024 01:56 PM

By First Bihar

UGC NET 2024: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तिथी है। एनटीए कल यानी 10 दिसंबर को अप्लीकेशन विंडो बंद कर देगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रि. 19 नवंबर से शुरू हो गई थी। यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के लिए एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन करें।


1  से 19 जनवरी तक परीक्षा

एनटीए की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन आगामी 1 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा। जो अभ्यर्थी जून सेशन में शामिल हुए थे, उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एनटीए की तरफ से उन्हें नया अप्लीकेशन नंबर जारी किया जाएगा। फॉर्म में करेक्शन के लिए 12-13 दिसंबर को करेक्शन विंडो खुला रहेगा।


ऐसे करें आवेदन

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 (UGC NET 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरकर फी पेमेंट करें और इसके बाद यूजीसी नेट का फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।