ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / career / Bihar News: नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री को 'लंदन' में मिला सम्मान ...

Bihar News: नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री को 'लंदन' में मिला सम्मान "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" से हुए सम्मानित

Bihar News: पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को इंगलैंड में सम्मान मिला है. उन्हें "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" से सम्मानित किया गया है.

14-Feb-2025 01:22 PM

By Viveka Nand

Bihar News:  नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री को लंदन में सम्मान मिला है. उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन (इंग्लैंड) में "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" से सम्मानित किया गया. नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन' (NISAU) यूके द्वारा यूके के डिपार्टमेंट फ़ॉर बिजनेस एंड ट्रेड, ब्रिटिश काउंसिल, यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल, चिवनिंग, यूके काउंसिल फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट अफेयर्स, लंदन हायर और UCAS के सहयोग से लंदन में आयोजित "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" में गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में बिहार सरकार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे. जिसमें से 11 सदस्यीय ज्यूरी द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। लंदन में आयोजित "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" के अंतर्गत 12 फरवरी को ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के चोलमोंडले रूम एंड टेरेस में  'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' विशेष सम्मान समारोह में भारतीय और ब्रिटिश गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स, आर्ट,कल्चर, एंटरटेनमेंट एंड स्पोर्ट्स, बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप, सोसाइटी, पॉलिसी एंड लॉ, एजुकेशन, साइंस एंड इनोवेशन तथा मीडिया एंड जर्नलिज्म की श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों में से प्रत्येक श्रेणी के लिए पांच फाइनलिस्ट के नाम की घोषणा की गई।

13 फरवरी को देर शाम 'दे वेरे ग्रैंड कनॉट रूम्स, लंदन' में आयोजित "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" के मुख्य सम्मान समारोह के दौरान "गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स" श्रेणी में मंत्री नीतीश मिश्रा को "इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025" से सम्मानित किया गया।

 बता दें, नीतीश मिश्रा ने "ब्रिटिश चेवनिंग स्कॉलरशिप"(Chevening) के तहत यूनाइटेड किंगडम में प्रतिष्ठित हल यूनिवर्सिटी (Hull University) मे ग्लोबल पॉलिटिकल इकॉनमी में परास्नातक की पढ़ाई की थी। इसके अतिरिक्त वह हार्वर्ड केनेडी स्कूल, कैम्ब्रिज (यूनाइटेड स्टेट्स) के भी पूर्व छात्र हैं। साथ ही नीतीश मिश्रा वर्ष 2008-09 में MTV युथ आइकॉन भी रह चुके हैं। इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अध्ययन करने वाले उन भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं और समाज के प्रति अपना योगदान दिया है। यह पहल भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय शैक्षिक संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत और यूके के बीच शैक्षिक आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।