ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने कंकड़बाग में शुरू की नई शाखा, नामांकन पर मिलेगी...

सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने कंकड़बाग में शुरू की नई शाखा, नामांकन पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूट

21-Apr-2025 03:10 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी के अग्रणी कॉमर्स कोचिंग संस्थान सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने कंकड़बाग के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित सुर्यलक्ष्मी काम्प्लेक्स में अपने नई शाखा की शुरुआत की। इस शाखा का उद्घाटन संस्थान के निदेशक सीए विवेक कुमार, सीए बिनय कुमार एवं कार्यकारी निदेशक एच एस तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 


इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निदेशक सीए विवेक कुमार ने कहा कि बोरिंग रोड, गोला रोड के बाद यह हमारी तीसरी शाखा है। उन्होंने कहा कि यह शाखा छात्रों को और बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी पटना ही नहीं बल्कि बिहार का एक प्रतिष्ठित कॉमर्स कोचिंग संस्थान है जहां ग्यारहवीं, बारहवीं, सीए, सीएस, सीएमए, बीकॉम, क्लैट, टैली, डीसीए, बीबीए, सीयूईटी, आईपीमैट की तैयारी कराई जाती है।


 सीए विवेक कुमार ने बताया कि हम अपने पहले सेशन के दौरान नामांकन पर छात्रों को 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। वहीं संस्थान के अन्य निदेशक सीए बिनय कुमार ने कहा कि नई शाखा में आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों के साथ, छात्रों को एक बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान किया जाएगा। इस शाखा के खुलने से कंकड़बाग क्षेत्र के छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 


उन्होंने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस अवसर पर बधाई दी और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। जबकि कार्यकारी निदेशक एच एस तिवारी ने कहा कि इस संस्थान के छात्रों ने समय - समय पर बेहतर रिजल्ट लाकर संस्थान का परचम लहराया है और बिहार का नाम रौशन किया है। मौके पर संस्थान से जुड़े सभी कर्मी मौजूद रहे।