ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Purnia Jogbani Bus Service: पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी बस सेवा शुरू, दो और बसों का जल्द शुरू होगा परिचालन, जानिए पूरी अपडेट

Inspirational Story: ‘UPSC क्लियर नहीं कर पाए... कोई बात नहीं,’ IAS Officer ने बताया प्लान B, जानिए

क्या UPSC सिर्फ एक परीक्षा है, या इससे भी कहीं बड़ी सीख? 2019 बैच की IAS अधिकारी परी बिश्नोई ने अपने अनुभव से यह रहस्य खोला है कि असली सफलता रिजल्ट में नहीं, बल्कि उस मेहनत में छुपी है, जो आपको अंदर से मजबूत बनाती है। पढ़िए उनकी कहानी...

Inspirational Story: ‘UPSC क्लियर नहीं कर पाए... कोई बात नहीं,’ IAS Officer ने बताया प्लान B, जानिए

25-Feb-2026 05:15 PM

By First Bihar

IAS Officer: यूपीएससी परीक्षा को लेकर युवाओं में हमेशा से ही उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिलता है। कई छात्र इसे अपनी पूरी जिंदगी का मकसद बना लेते हैं, और हर दिन सिर्फ इसी परीक्षा की तैयारी में गुजर जाता है। लेकिन 2019 बैच की IAS अधिकारी परी बिश्नोई का नजरिया थोड़ा अलग है। उनका मानना है कि UPSC सिर्फ एक परीक्षा है, आपकी पूरी पहचान या जिंदगी नहीं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया वीडियो में यह बात बड़े ही सीधे और मजेदार अंदाज में शेयर की।


परी ने वीडियो में कहा, “लोग कहते हैं मेरी कहानी फैंसी है क्योंकि मैंने UPSC क्लियर कर लिया। लेकिन अगर मैं ये परीक्षा पास नहीं करती, तो क्या मेरी मेहनत और संघर्ष बेकार हो जाते? मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। ये हमारी सोच, हमारी क्षमता और हमारी पर्सनालिटी को मजबूत बनाती है।”


उनका कहना है कि सफलता सिर्फ रिजल्ट या नौकरी पाने में नहीं होती। असली जीत उस मेहनत में है, जो इंसान को अंदर से तैयार करती है। जब आप लगातार खुद पर भरोसा रखते हुए काम करते हैं, गिरते हैं, संभलते हैं और फिर उठते हैं, तभी असली आत्मविश्वास और अनुभव मिलता है। परी का मानना है कि UPSC एक परीक्षा है, लेकिन असली सफलता रोजमर्रा की मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है।


Plan B तैयारी के साथ विकल्प भी जरूरी

परी बिश्नोई ने अपने आखिरी अटेंप्ट के दौरान खुद से पूछा था, “अगर इस बार भी UPSC क्लियर नहीं हुआ तो क्या करूंगी?” उनके पास इसका जवाब पहले से ही था। उन्होंने तय किया कि चाहे UPSC पास हो या न हो, वे हर हाल में कुछ अच्छा करेंगी।


उनका प्लान B कुछ भी हो सकता था, स्कूल खोलना, बिजनेस शुरू करना या किसी और क्षेत्र में खुद को आजमाना। उन्होंने ये सोचकर खुद को मानसिक रूप से तैयार किया कि परीक्षा केवल एक रास्ता है, मंजिल नहीं।


मेहनत और आत्मविश्वास ही असली सफलता

परी बिश्नोई युवाओं को यही समझाती हैं कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। यह सिर्फ परीक्षा के रिजल्ट तक सीमित नहीं होती। मेहनत से आपका व्यक्तित्व निखरता है, सोचने की क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास आता है। जब भी आप किसी चुनौती का सामना करते हैं, वही अनुभव आपकी असली ताकत बन जाता है।


IAS अधिकारी कहती हैं कि उन्हें अपने पद या नौकरी का कोई ऑब्सेशन नहीं है। उन्हें अपने पोटेंशियल पर भरोसा है। वे अपने वीडियो में यही मैसेज देती हैं—“खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करते रहो, लेकिन किसी एक परीक्षा को अपनी जिंदगी मत बनाओ।”


अपने सपनों के पीछे पूरी लगन से दौड़ें

परी बिश्नोई का कहना है कि UPSC क्लियर करना जरूरी नहीं है, लेकिन अपने सपनों के लिए सच्चे मन से मेहनत करना जरूरी है। निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास ही आपको असली सफलता दिलाते हैं। उनका संदेश साफ है—हर कोई अपनी राह में गिर सकता है, लेकिन उठकर फिर से आगे बढ़ना ही असली जीत है।


कौन हैं परी बिश्नोई?

परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं। उनके पिता मनीराम बिश्नोई पेशे से वकील हैं और उनकी माता सुशीला बिश्नोई अजमेर जिले में GRP थानाधिकारी रह चुकी हैं। परी ने साल 2019 में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की। महज 24 साल की उम्र में IAS बनने वाली परी ने अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया।


आज वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए युवाओं को मोटिवेट करती हैं। उनका कहना है कि UPSC सिर्फ एक परीक्षा है, आपकी पूरी जिंदगी नहीं। मेहनत, आत्मविश्वास और सही सोच से आप कहीं भी और किसी भी फील्ड में सफलता पा सकते हैं।