OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा
17-Oct-2020 02:43 PM
DESK : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट ऑल इंडिया का टॉपर शोएब आफताफ ने 720 में से 720 नंबर लाकर पूरे देश में अपना झंड़ा गाड़ दिया. शोएब की इस सफलता के बाद परिवार के सारे लोग बेहद खुश हैं. शोएब परिवार में पहला सदस्य है, जो मेडिकल की पढ़ाई करेगा और डॉक्टर बनेगा. शोएब ने मीडिया से बात करने के दौरान बताया कि डॉक्टर बनना उसका सपना था जो अब साकार होने जा रहा है.
मूल रुप से ओड़िशा का रहने वाला शोएब मेडिकल की तैयारी करने के लिए 2018 में कोटा चला गया था. आफताफ ने बताया कि मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग कोटा में की. यहां मुझे बेस्ट कॉम्पीटिशन मिला और मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की. मैं कोटा में अपनी मां और छोटी बहन के साथ पीजी में रहकर मेडिकल की तैयारी करता था. मैने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी और उसमें 95.8 प्रतिशत अंक आए. इसके साथ ही केवीपीवाई में ऑल इंडिया 37वीं मिला. शोएब ने सफलता का श्रेय अपने टीचर्स और पेरेंटस को देते हुए कहा कि उनके गाइडेंस से ही मैंने यह सफलता प्राप्त की है.
शोएब ने बताया कि कोरोना संकट में जब लॉकडाउन लगा तो सबने घर चले जाने की बात कही. पर मैं घर नहीं गया और कोटा में ही रहकर लॉकडाउन के दौरान अपनी कमजोरियां को दूर किया और नीट के सिलेबस में कमजोर टॉपिक्स को बार-बार रिवाइज करता गया. कमजोर टॉपिक को टारगेट किया और उसे ही ज्यादा टाइम दिया. कोचिंग के दौरान क्लासरूम का होमवर्क डेली करता था और तीनों विषयों को बराबर समय देता था. कोचिंग क्लास और वीकली टेस्ट से काफी हेल्प मिली.एक बार घर से कोटा आने के बाद ढ़ाई साल तक अपने घर नहीं गया. लॉकडाउन के दौरान मैंने पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही लगाए रखा.
शोएब का सपना है एम्स से एमबीबीएस करने के बाद कार्डियोलॉजी में स्पेशलिस्ट बनना. इसके साथ ही शोएब ऐसी बीमारियों का इलाज ढूंढना चाहता है जिसका इलाज अभी तक उपलब्ध नहीं है.
शोएब के पिता बिल्डिंग शेख मोहम्मद कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं और बीकॉम तक पढ़े हैं. मां सुल्ताना रिजया गृहिणी हैं और बीए पास हैं।.दादा बेकरी चलाया करते थे. शोएब ने बॉयलोजी के साथ-साथ मैथ्स की भी पढ़ाई की.