बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर
25-Jul-2022 07:37 AM
PATNA : बिहार सरकार की ओर से छात्रों को दी जाने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 23 और नये विषय जोड़े जायेंगे. नए विषय जोड़े जाने के बाद संबंधित कोसों की पढ़ाई के लिए करने वाले विद्यार्थी लोन ले सकेंगे. अभी तक इस योजना के तहत करीब 42 तरह के कोर्स की पढ़ाई के लिए लोन लिये जाते हैं. शिक्षा विभाग नए विषयों को जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. बहुत जल्दी इस प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लग सकती है.
दरअसल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये शिक्षा विभाग न केवल पेशेवर कोर्स करने के लिए नयी पीढ़ी को प्रोत्साहित करने जा रहा है, बल्कि इससे राज्य के सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने में भी उसे मदद मिलेगी. पिछले हफ्ते इस योजना से जुड़े जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इसमें उन लोगों से स्कीम को लागू करने में आ रही बाधाओं को जाना गया. अब उनके समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल एक लाख विद्यार्थियों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से करीब 15 हजार से अधिक आवेदकों ने अभी आवेदन दिये हैं. लोन मंजूरी की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक इस योजना को संचालित करने के लिए अलग से राज्य स्टेट परियोजना प्रबंधन इकाई बनाने का भी प्रस्ताव है.