ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या BIHAR NEWS : चौंकाने वाला मामला! सत्याग्रह एक्सप्रेस में छत से टपकी शराब की बोतलें, बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नया तरीका आया सामने Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

Home / career / SSC ने जारी किया CAPF में जीडी भर्ती फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट, 92,877...

SSC ने जारी किया CAPF में जीडी भर्ती फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट, 92,877 अभ्यर्थी सफल

13-Aug-2022 07:30 AM

DESK : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), एनआईए, एसएसफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती के फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. पीईटी एग्जाम को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को अब डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में हिस्सा लेना होगा. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कट-ऑफ चेक कर सकते हैं.


एसएससी की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, सीएपीएफ में एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट आयोग की ओर से 25 मार्च 2022 को घोषित कर दिया गया था. इस परीक्षा में 2,85201 अभ्यर्थियों को  अगले स्तर की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. इनमें करीब 31 हजार महिलाएं और करीब 2 लाख 53 हजार पुरुष अभ्यर्थी थे.


शॉर्टिलिस्टेड 2,85201 अभ्यर्थियों के लिए पीईटी/पीएसटी का आयोजन 18 मई से 9 जून 2022 तक किया गया था. एसएससी जीडी की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में एक  अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द भी की गई है. कुल शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों में करीब 95 हजार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और करीब 189500 अभ्यर्थी प्रजेंट  रहे। इनमें 92,877 डीएमई के लिए सफल हुए हैं जबकि करीब 96 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फेल हो गए।


ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, ‘डीएमई के वेन्यू और शेड्यूल को नोडल सीएपीएफ यानी सीआरपीएफ द्वारा सूचित किया जाएगा. डीएमई के लिए क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों को कॉल लेटर मिलेगा. कॉल लेटर नोडल सीएपीएफ द्वारा अपनी वेबसाइट crpf.gov.in पर अपलोड किया जाएगा.