रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
18-Dec-2022 01:43 PM
DESK : एसएससी सीजीएल Tier 1 की आंसर-की का इंतज़ार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। टीयर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। इसे चेक करने के लिए अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। यहां से आप आंसर की डाउनलोड भी कर सकते हैं। ये परीक्षा 01 दिसंबर से शुरू हुई थी जो 13 दिसंबर 2022 तक चली थी। ऑनलाइन मोड में ही ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट्स अपना ऑब्जेक्शन यानी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए भी यहां एक लिंक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें, हर एक आंसर के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। बता दें कि ऑब्जेक्शन फाइल करने यानी आपत्ति दर्ज की लास्ट डेट 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।
ऐसे करें ऑब्जेक्शन
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर. होमपेज पर टेंटेटिव आंसर-की लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आंसर-की की पीडीएफ रहेगी, जहां से टेंटेटिव आंसर-की चेक कर सवालों पर आपत्ति कर सकते हैं। प्रोसेस की शुरुआत से पहले तय शुल्क जमा करना होगा।