Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली
16-Dec-2020 03:32 PM
MUZAFFARPUR : सेना में जाकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले उत्तर बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. चक्कर मैदान स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने बहाली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है.
शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और समस्तपुर के युवा इस बहाली में भाग ले सकते हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज से सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आज से लेकर 14 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलेवार बहाली की तिथि घोषित की जायेगी.
इस बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक सेना मेडल कर्नल बॉबी जसरोटिया ने बताया कि आज से बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सैनिक सामान्य श्रेणी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एएमएन इंजामिनर), सैनिक नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक (वेटनरी), सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडमैन (धोबी, कुक, मेस वेटर, कारपेंटर, नाई, मोची, ट्रेलर, पेंटर एवं डेकोरेटर, सफाई वाला, मसालची, लोहार) के पदों पर बहाली ली जाएगी.
कर्नल जसरोटिया ने कहा कि बहाली की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. किसी के झांसे में न आएं और खुद की काबिलियत पर भरोसा रखें. मेहनती और जुनूनी अभयर्थी इसमें सफल होगें.