BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा
21-Aug-2021 11:33 AM
PATNA : अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है. SBI ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों जैसे सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, संबंध प्रबंधक, उत्पाद प्रबंधक और सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2021 तक बैंक की वेबसाइट sbi.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं.
इन पदों पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि असिस्टेंट मैनेजर- इंजीनियर (सिविल) के लिए 36, असिस्टेंट मैनेजर- इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 10, असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन) के लिए 4, डिप्टी मैनेजर (एग्री स्पेशल) के लिए 10, रिलेशनशिप मैनेजर (ओएमपी) के लिए 6, प्रोडक्ट मैनेजर (ओएमपी) के लिए 1 और सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के लिए 1 पद पर नियुक्ति होनी है.
योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियर (सिविल)- उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में 60% या उससे अधिक अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री, या समकक्ष सीजीपीए / ओजीपीए / सीपीआई या समान मूल्यांकन मानदंड के मामले में 10 के पैमाने पर 6.75 अंक होने चाहिए. इसके अलावा ग्रेजुएट डिग्री के लिए 2 वर्ष का कार्य अनुभव और मास्टर डिग्री के लिए 1 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है.
असिस्टेंट मैनेजर-इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60% या उससे अधिक अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री, या समकक्ष होना जरूरी है. ग्रेजुएट डिग्री के लिए 2 साल का कार्य अनुभव और मास्टर डिग्री के लिए 1 वर्ष होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.