ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / career / सरकार ने किया बड़ा ऐलान, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए रोजाना बच्चों को मिलेगा...

सरकार ने किया बड़ा ऐलान, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए रोजाना बच्चों को मिलेगा फ्री इंटरनेट डाटा

10-Jan-2021 05:05 PM

DESK :  कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन के बाद देश भर के स्कूल और कॉलेज ने ऑनलाइन पढ़ाई कि शुरुआत की जिसके बाद इंटरनेट डाटा की कमी के कारण कई बच्चे क्लास करने में असमर्थ होते है. इसी मुसीबत को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन क्लास को लेकर एक अहम फैसला किया है. छात्र ऑनलाइन क्लास कर सकें इसके लिए राज्य सरकार ने उन्हें फ्री इंटरनेट डाटा देना का फैसला किया है. 


सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त आर्ट्स और साइंस कॉलेज, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कॉलरशिप फंडेड प्राइवेट कॉलेज के छात्रों को सरकार की ओर से जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक रोजोना दो जीबी डाटा मिलेगा. आपको बतादें कि तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी किया जिसके मुताबिक, 9 लाख 69 हजार 47 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा.


इस नए सेवा के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा, "मैंने ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए जनवरी 2021 से अप्रैल 2121 तक सरकारी सहायता प्राप्त आर्ट्स, साइंस कॉलेजों, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों, छात्रवृत्ति स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को 2GB डाटा रोजाना फ्री डाटा कार्ड जारी करने का आदेश दिया है."


इसके आगे मुख्मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉपोर्रेशन ऑफ तमिलनाडु लिमिटेड (एलकॉट) द्वारा सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले लगभग 9.69 लाख छात्रों को डेटा कार्ड जारी किए जाएंगे.


आपको बता दें कि कोरोना के कारण महीनों तक स्कूल बंद  होने के बाद अब देश के कई राज्यों में स्कूल खुले हैं तो वही कुछ जगहों पर छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है.