ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

BSEB 12th Result 2025: बीड़ी कारोबारी की बिटिया रुकैया और फल व्यवसायी की बेटी अदिति ने जिले का नाम किया रोशन, परिवार में खुशी का माहौल

BSEB 12th Result 2025: इंटर टॉपर बेगूसराय की रुकैया फातिमा और सासाराम की अदिति सोनकर की सफलता से पूरा परिवार खुश है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

BIHAR

25-Mar-2025 04:30 PM

By First Bihar

BSEB 12th Result 2025:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस रिजल्ट का इंतजार छात्र काफी दिन से कर रहे थे। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट का प्रकाशन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त पीसी कर रिजल्ट की घोषणा की। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी मौजूद थे। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र पास हुए हैं। इस साल करीब 86.5 फीसदी छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा पास की। बेगूसराय की रुकैया फातिमा ने इंटर आर्ट्स संकाय में सेकंड टॉपर बनीं। वही रोहतास की अदिति सोनकर ने कॉमर्स संकाय में चौथा रैंक हासिल किया है। दोनों के घर में जश्न का माहौल है। बेटी की सफलता से परिजन काफी खुश हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 


सबसे पहले बात बेगूसराय की रुकैया फातिमा की करते हैं। आर्ट संकाय में बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल के बी.एन.हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रुकैया फातिमा ने इंटर परीक्षा के वाणिज्य संकाय में पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। रुकैया फातिमा को 94.2 प्रतिशत और 471 अंक प्राप्त हुए हैं। सुदूर ग्रामीण इलाकों से आने वाले रुकैया फातिमा के राज्य में दूसरे स्थान पर आने से एक तरफ जहां गांव में खुशी का माहौल है। पूरे जिले में रुकैया फातिमा की इस कामयाबी पर लोग खुशी जता रहे हैं। रुकैया फातिमा छह बहने हैं। रुकैया फातिमा के पिता मोहम्मद अबू सलेम कोलकाता में बीड़ी कारोबारी हैं। इसी से वो परिवार का भरण पोषण करते हैं। रुकैया फातिमा का सपना आईएएस बनने का है। इसके लिए वो यूपीएससी की तैयारी करेगी। रुकैया फातिमा ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की पहल करनी चाहिए। मन में कभी भी नेगेटिव सोच नहीं रखनी चाहिए। रुकैया ने कहा कि यदि आप निश्चित रूप से किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी। रुकैया फातिमा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता एवं शिक्षकों को दिया है।


वही रोहतास के सासाराम स्थित बौलिया इलाके की रहने वाली अदिति सोनकर ने इंटरमीडिएट के वाणिज्य संकाय में पूरे बिहार में चौथा रैंक लाया है। अदिति सोनकर सासाराम के शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय की छात्रा है। वह फल व्यवसायी सुनील सोनकर की पुत्री है। उसने इंटरमीडिएट वाणिज्य में 470 अंक लाकर सबको चौंका दिया है। 94% अंक लाकर उसने जिला में तो पहला स्थान बनाया ही है, साथ ही पूरे बिहार में वाणिज्य में चौथा स्थान लाई है। बेहद साधारण परिवार की रहने वाली बच्ची अदिति अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। साथ ही कहती है कि आगे चलकर वह चार्टर एकाउंटेंट बनना चाहती है। जिसमें उन्हें अपने परिजनों का सहयोग चाहिए। अदिति की सफलता पर उनके घर के लोग भी काफी खुश हैं। उनके माता-पिता उन्हें मिठाई खिलाकर उनका बधाई दे रहे हैं। अदिति की सफलता से मोहल्ले के लोग भी काफी खुश हैं। बेहद साधारण तंग गलियों में एक छोटे से मकान में रहकर अदिति ने पढ़ाई की और आज वह टॉपर की सूची में है।