BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
24-Dec-2025 02:57 PM
By First Bihar
RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आरआरबी ने नोटिस जारी किया और कहा है कि सेक्शन कंट्रोलर ( सीईएन 04/2025 ) के 368 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी एग्जाम 11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक होगा। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी जारी होगी। इस साथ ही परिक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।
बता दें कि इस भर्ती के आवेदन अक्टूबर 2025 में लिए गए थे। यह पे लेवल -6 का पद है। शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है। वहीं, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को एक चरण की लिखित परीक्षा (सीबीटी), सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
सिंगल स्टेज सीबीटी में अभ्यर्थियों से केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश व जीएस नहीं आएगा। सीबीटी में वैकेंसी से 8 गुना सीबैट के लिए पास किए जाएंगे। सीबीटी में 120 मिनट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 60 अंक का एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 अंक का लॉजिकल कैपाबिलिटी, 20 अंक का मेंटल रीजनिंग आएगा।
रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती के आवेदन 21 जनवरी से-
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकल चुकी है।
वहीं, एएलपी और टेक्निशियन एवं आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां भी निकल चुकी है। अब ग्रुप डी की भर्तियों का इंतजार था। लेकिन रेलवे की इस नई 22000 भर्ती से अभ्यर्थी निराश हैं। उनका कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.40 लाख से ज्यादा पद खाली हैं तो इतनी कम वैकेंसी क्यों निकाली जा रही है। वैकेंसी बढ़ाने के लिए अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ट्वीट कर अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने वैकेंसी 1 लाख करने की मांग की है। अब देखना होगा कि कितने दिनों में एग्जाम हो पाता है।