ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / career / आरआरबी-एनटीपीसी स्टेज 2 की परीक्षा डेट रिलीज.. रेलवे ने जारी किया नोटिस

आरआरबी-एनटीपीसी स्टेज 2 की परीक्षा डेट रिलीज.. रेलवे ने जारी किया नोटिस

13-Apr-2022 10:53 AM

DESK : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC CBT-2) परीक्षा तिथि की घोषणा की है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) उत्तीर्ण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दूसरे चरण की परीक्षा तारीखों की जांच कर सकते हैं।


रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 के रिवाइज्ड रिजल्ट में वेतन स्तर -4 और 6 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) अस्थायी रूप से 09 और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाला है। 


बोर्ड के अधिकारियों ने आगे कहा है कि पे लेवल 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी और अपने नजदीकी क्षेत्रीय केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट को देखें। ऊपर बताए गए सभी सेक्शन के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 1/3 अंक काटे जाएंगे। 

 

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब सीबीटी-2 परीक्षा में बैठने के पात्र हो गए हैं। सीबीटी -2 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग/स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों की एक अंतिम सूची जारी की जाएगी।