दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला Valentine Week Special: सिर्फ रोमांस ही नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद है Kiss, रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए.. Valentine Week Special: सिर्फ रोमांस ही नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद है Kiss, रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए.. BIHAR ECONOMIC REPORT 2025-26: बिहार में इस जिले के लोगों के पास सबसे ज्यादा पैसे, जानिए कितना है प्रति व्यक्ति आय, आया नया रिपोर्ट Bihar Board Matric Exam 2026 : मैट्रिक परीक्षा में फांदी दिवार तो दो साल तक नहीं दे पाएंगे एग्जाम, लेट एंट्री वाले स्टूडेंट के लिए भी जानिए क्या BSEB का रूल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले में कई थानों के थानेदार बदले, बेहतर पुलिसिंग पर जोर Bihar News: बड़े खिलाड़ी RWD कार्यपालक अभियंता के खिलाफ एक्शन वाली फाइल डंप करा दी गई ? 2025 से 2026 आ गया पर फर्जी वर्क सर्टिफिकेट जारी करने वाले E.E. पर कार्रवाई नहीं, जानें क्या था मामला... Bihar school : स्कूल निर्माण में अब नहीं होगा लाल ईंटें का उपयोग, पटना HC का आदेश जारी; जानिए क्या है वजह Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे
11-Feb-2026 01:35 PM
By FIRST BIHAR
RRB JE EXAM 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई परीक्षा 2026 की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी सूचना पर्ची भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RRB के अनुसार, जेई की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपनी तैयारी पूरी कर लें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। यह परीक्षा तकनीकी पदों के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए विषयों की तैयारी और अभ्यास का खास महत्व है। परीक्षा से पहले सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की दोहराई करना लाभकारी होगा।
बोर्ड ने एग्जाम सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की है। अभ्यर्थी अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर “RRB JE Exam City Information Slip” लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन विवरण भरें और सबमिट करें। स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाला जा सकता है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य होगी। इसीलिए छात्रों को अपना मूल आधार कार्ड या सत्यापित आधार प्रिंट कॉपी साथ लाना होगा। बिना आधार जांच के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन छात्रों ने अभी तक आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें rrbapply.gov.in पर जाकर यह कार्य समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले कुल 2,569 पद भरे जाने थे, जिन्हें बढ़ाकर 2,585 कर दिया गया है। पदों में सबसे अधिक वृद्धि RRB चेन्नई और RRB जम्मू-श्रीनगर क्षेत्र में हुई है। चेन्नई के लिए 169 पद और जम्मू-श्रीनगर के लिए 95 पद बढ़ाए गए हैं। इस कदम से छात्रों में उत्साह और उम्मीद बढ़ गई है।