इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत
07-Oct-2020 02:24 PM
DESK : बिहार लोक सेवा आयोग इन दिनों राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भर रहा है. इसी क्रम में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैथ्स के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली गई है. कुल 126 वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर से ऑनलाइन एप्लीकेशन भर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2020 है. वहीं आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी व सभी प्रमाण पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए बेसिक साइंस, सोशल साइंस एवं ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में भर्तियां यूजीसी के नोटिफिकेशन F. 1-2/2017 (EC/PS) दिनांक 18 जुलाई 2018 और समय समय पर जारी यूजीसी गाइडलाइंस के मुताबिक की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा - 22 वर्ष निर्धारित की गई है, वहीं अधिकतम उम्र सीमा नहीं है लेकिन रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष है. नियुक्ति से पहले आयु की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी.
यदि आपका चयन इस पद पर हो जाता है तो आप 57700 रुपये लेवल- 10 का वेतनमान पाने के हक़दार होंगे.
आवेदन करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन होने के अगले दिन सुबह 11 बजे के बाद से फीस भरने का लिंक सक्रिय हो जाएगा. फीस भुगतान करने वाले दिन के अगली तिथि से आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.