पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?
30-Dec-2019 01:13 PM
DESK: सेंट्रल रेलवे मुंबई में 2562 पदों पर बंपर बहाली निकली है. बिना परीक्षा और इंटरव्यू दिये इन पदों पर 10वीं के मार्क्स पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. सेंट्रल रेलवे, मुम्बई ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर बहाली निकाली है. कुल 2562 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती होगी.
ये नियुक्तियां विभिन्न डिविजन/वर्कशॉप और यूनिट के लिए अलग-अलग ट्रेड में की जाएगी. इन पदों पर बहाली के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अप्लाई करने का लास्ट डेट 22 जनवरी 2020 है. खास बात ये है कि इन रिक्त पदों पर भर्तियां बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगी. अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन शुल्क 100 रुपये है जिसका भुगतान आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एसबीआई यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं. वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप www.rrccr.com पर लॉगइन कर सकते हैं.