ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / career / Railway Jobs 2025: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका,...

Railway Jobs 2025: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, आज ही करें अप्लाई

Railway Jobs 2025: 10वीं पास छात्रों के लिए रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है।

27-Jan-2025 02:54 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका दिया है। 1100 से ज्यादा पदों पर रेलवे ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के अलावा आरआरसी ने एक नई भर्ती की भी घोषणा की है। साथ ही इस वैकेंसी में ऑनलाइन फॉर्म भी भरने शुरू हो गए हैं। रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcrail.in पर आवेदन कर सकते हैं।


रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1100 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे की इस भर्ती के लिए 25 जनवरी से ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट rrcrail.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 14 फरवरी 2025 है। अभ्यर्थी 14 फरवरी 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। 


रेलवे की यह वैकेंसी अलग-अलग डिवीजन के लिए निकाली गई है। जिसमें दानापुर, धनबाद, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, हरनौत समेत अन्य डिवीजन शामिल हैं। रेलवे की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। रेलवे अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट बेस पर किया जाएगा। अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित स्टाइपेंड का भुगतान करना होगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरसी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।